HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

पिड़ावा पुलिस व जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही, 26 पेटी अवैध शराब जब्त

hadoti hulchal

हाडौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावापुलिस थाना पिड़ावा एवं जिला स्पेशल टीम झालावाड़ ने अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पैट्रोल पंप के पास देशी व अंग्रेजी शराब ठेका, लक्ष्मीपुरा के सामने से दो अभियुक्तों के कब्जे से 25 पेटी अवैध देशी शराब (मध्यप्रदेश निर्मित) एवं 01 पेटी (12 बोतल) अंग्रेजी शराब (राजस्थान निर्मित) जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमूत कुमार ने बताया कि यह कार्यवाही दिनांक 31 जनवरी 2026 को की गई। अवैध गतिविधियों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी पिड़ावा पूजा नागर के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना पिड़ावा रामपाल के नेतृत्व में थाना पिड़ावा पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम झालावाड़ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-पते

कालूसिंह पुत्र पर्वतसिंह, जाति सोन्धिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी श्यामपुरा, थाना सुसनेर, जिला आगर मालवा (म.प्र.)

सुरेन्द्र उपाध्याय पुत्र इन्द्रदत्त उपाध्याय, जाति ब्राह्मण, उम्र 55 वर्ष, निवासी पहाड़ी, थाना पहाड़ी, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)

गठित विशेष टीम (पुलिस थाना पिड़ावा)

 रामपाल, पु.नि., थानाधिकारी

 सांवरिया, कां. 1389

 हेमराज, कां. 1356 (आसूचना अधिकारी)

 मन्नूसिंह, कां. 1088

 हरदयाल, कां. 1604

डीएसटी टीम झालावाड़

 सुरेन्द्र, एचसी 322 (प्रभारी)

 श्यामलाल, कां. 1506

 भारतराज, कां. 1283

 अरुण, कां. 1316

 जयकिशन, कां. 1502

 चन्द्रशेखर, कां. 310

 राजेश, कां. 858

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ