HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

 

hadoti hulchal

हाडौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। शहर में शुक्रवार को एक संवेदनशील मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल ने पोइजन पीकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। दोनों युवक युवती  एक ही जाति के है। परिजनों को सूचना मिलते ही दोनों को शहर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीआई रामपाल यादव ने बताया कि टेलीफोन से सूचना मिली की 19 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती के आपसी प्रेम संबंध था। दोनों ने अपने अपने घरों में ही पोइजन पी लिया। जैसे ही परिजनों को पोइजन पीने का पता चला तो तुरंत ही दोनों को परिवारजन उप जिला अस्पताल पिड़ावा लेकर आये। युवक व युवती बयान देने की स्तिथि मे नहीं थे। चिकित्सको ने बाद प्राथमिक उपचार के दोनों को  झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ