प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊचाइयों को छुआ
पिड़ावा। भाजपा नगर व ग्रामीण मण्डल की संयुक्त बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करवाए गए विकास कार्यो को गिनाकर कांग्रेस सरकार पर विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने क्षेत्र, प्रदेश व राष्ट्र के विकास में भारतीय जनता पार्टी के कार्यो की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने क्षेत्र के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए है। जिससे झालावाड़ जिले को देश में नई पहचान मिली है। पूरे जिले में हर तरफ सड़को का जाल बिछाया गया। अब कांग्रेस सरकार से उन सड़को पर पेचवर्क भी नही हो रहे है। सस्ती बिजली, फ्री पानी, बेरोजगारो को भत्ते, किसानों का कर्ज माफ करने जैसे वादे कर सत्ता पर कब्जा किया, लेकिन सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नही किया। वही बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इस सरकार के कामकाज से आमजन त्रस्त है।
प्रदेश के लोगो मे भारी आक्रोश है। कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगो से इस सरकार की विफलता का प्रचार प्रसार करे। बैठक के दौरान आने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ता की कमर कस ले को कहा गया। वही आने वाले चुनावों में प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करती है। जिसका नतीजा है आज एक आदिवासी महिला देश सर्वोच्च पद पर विराजित होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊचाइयों को छुआ है।बैठक को जिला महामंत्री निर्मल शर्मा, रवि संगत वाल्मीकि, जीवनधर कासलीवाल ने भी संबोधित किया। बैठक में भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल कालसीवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश दांगी, नपा उपाध्यक्ष राजू माली, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार, सीताराम माली, पार्षद भारत भूषण, आनंद पूरी, पवन रावल, पार्षद सुधीर जैन,पीयूष जैन, सरपंच दिनेश पाटीदार, सरपंच ईश्वर सिंह, बालकिशन जमींदार, बालू सिंह, लखन पंवार, बहादुर सिंह, पीरू माली, दिलीप पाटीदार, आदित्य शर्मा, प्रदीप जैन, भेरूलाल, छीतरलाल, राजू दांगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ