hadoti hulchal

पिड़ावा। क्षेत्र के कल्याणपुरा राजकीय विद्यालय परिसर में हरियाली अमावस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तरह हम हवन में आहुति डालते हैं पौधारोपण करना भी उसी के समान है। पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए। वही गत 3 वर्षो से हरियाली अमावस्या पर कल्याणपुरा विद्यालय परिसर में पौधों को सींचा जा रहा है। इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के अवसर पर 10 पौधें लगाए गए। वही पौधों के संरक्षण हेतु ग्रामवासियों, स्कूल स्टाफ, छात्र - छात्राओं संरक्षण की शपथ ली गई। इस दौरान अर्जुन सिंह, मांगीलाल, पीरू लाल, दीपक भावसार, सुमित जैन, विद्यालय छात्र छात्रा उपस्थित रहे । वही विद्यालय में कार्यरत दोनों अध्यापक सहित ग्रामीण के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रसर रहते हैं।

विद्यालय परिसर में आकर लेने गए 72 पौधे

गुरुवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए उपहार होगा, क्योंकि ये पेड़- पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। सभी की मेहनत से सभी पोधौ का निरंतर व सतत् विकास हो रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से अध्यापक सुमित जैन और दीपक भावसार ने विद्यालय परिसर की पथरीली जमीन में पौधों को ड्रिप सिंचाई पद्धति से पानी की पुर्ति करके वृक्ष के रूप में आकार देना अपने आप में एक बहुत बड़ा कार्य है।