हाडौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क
पिड़ावा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा पिड़ावा के चुनाव रविवार को नगर की श्री नावदेव धर्मशाला में शिक्षकों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता व गरिमामय वातावरण में निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव प्रभारी लक्ष्मी नारायण नागर, चुनाव पर्यवेक्षक जिला सभा अध्यक्ष ब्रह्मानंद श्रृंगी, जिलाध्यक्ष सीताराम गौड़ के निर्देशन एवं उपशाखा संरक्षक राजेन्द्र जैन देवची के संरक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्विरोध निर्वाचन में पुनः नारायण सिंह सोंधिया उपशाखा अध्यक्ष, थलेश्वर शर्मा मंत्री, विनोद कुमार विश्नोई कोषाध्यक्ष एवं महिमा शर्मा महिला मंत्री चुनी गईं। साथ ही 15 जिला महासमिति सदस्य तथा 4 प्रदेश महासमिति सदस्य सहित अन्य 11 पदों पर भी निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में गौरव जैन, दीपक भावसार, संजय जैन, जसवंत सिंह, सुनील जैन, घनश्याम पाटीदार साल्याखेड़ी, पंकज दीक्षित, विनोद कुमार, राम निवास मेहेरा, संजय कुमार, लोकेश कुमार, वहिद खान, ईश्वर व्यास, शिवनारायण गुर्जर एवं रमेश चन्द्र मेहरा निर्वाचित हुए। वहीं प्रदेश महासमिति सदस्य पद पर घनश्याम, पंकज, नारायण एवं विनोद को चुना गया। अन्य पदों पर संजय, मनोहर, राकेश, सौदान बाई, वीरेंद्र, मोर सिंह, राकेश, राजाराम, मनोज मीणा, शंकर लाल, पायल, कुलविंद्र, बद्रीलाल, शम्भू सिंह, महेंद्र एवं हेमराज शर्मा निर्वाचित हुए। चुनाव उपरांत जिलाध्यक्ष सीताराम गौड़ का गौरवपूर्ण सेवाकाल पूर्ण होने पर उपशाखा की ओर से सम्मान किया गया। तत्पश्चात नव निर्वाचित सभाध्यक्ष रामेश्वर दांगी ने सम्पूर्ण कार्यकारिणी को संगठन संविधान में निहित कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई।

0 टिप्पणियाँ