HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ आयोजित, सात ड्रम के नाम से जाना जाने वाला चौराहा अब तिरंगा सर्कल के नाम से जाना जाएगा

hadoti hulchal
नवनिर्मित राष्ट्रीय ध्वज स्थल
तिरंगा सर्किल

हाडौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। गुरुवार को नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक वसुंधरा राजे सिंधिया, सांसद दुष्यंत सिंह के आशीर्वाद से नगर पालिका द्वारा 16 लाख की लागत से बने राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण का कार्यक्रम पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा की अध्यक्षता व नगर पालिका अध्यक्ष कौशल्याबाई पाटीदार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। नगर का सबसे मुख्य चौराहा सात ड्रम के नाम से जाना जाता था अब वह चौराहा तिरंगा सर्किल के नाम से जाना जाएगा। इस चौराहे के एक तरफ से भवानीमंडी मार्ग ओर एक तरफ सोयत मार्ग निकल रहे है अन्य दो मार्ग नगर के अंदर प्रवेश मार्ग है। 

hadoti hulchal

श्याम सुंदर शर्मा ने नगर पालिका द्वारा कराए गए विकास कार्यो की सराहना की उन्होंने कहा ये तिरंगा राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा देगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार ने नगर पालिका पिड़ावा द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के बार में अवगत करवाया। इस दौरान उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार बालोत, वृत्ताधिकारी सुनील कुमार, थानाधिकारी सुरेश कुमार, जीवंधर कासलीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र जैन, पार्षद भारत भूषण प्रेमी, पार्षद प्रमोद जैन, कमल कासलीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल शर्मा, राजेंद्र जैन बना, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजु माली, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह, सरपंच हरिराम गोचर, दिनेश पाटीदार, प्रेम पाटीदार, मेहरबान सिंह, समस्त पार्षदगण, बालकिशन जमींदार, रामेश्वर गोस्वामी, राकेश मीणा, सुनील शर्मा, रमेश दांगी, लाल सिंह जनपद बालूसिंह, नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता पन्ना लाल, श्याम बिहारी वरिष्ठ सहायक, राजु जोगी वरिष्ठ सहायक, शम्भु लाल कहार, महावीर प्रसाद बैरागी पालिका कार्मिक एवं शहरी नरेगा श्रमिक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ