हाड़ौती हलचल डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
पिड़ावा। पिड़ावा क्षेत्र में मंगलवार के दिन अलग अलग जगह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गयी। पहले युवक का शव धरोनिया के पास जंगल राजस्थान मध्यप्रदेश की सीमा पर ढाबे के पीछे सड़ी गली अवस्था मे मिला। शव के ऊपरी हिस्से को जानवरों ने पूरी तरह खा रखा था। शव के पास से ही एक मोटरसाइकिल भी मिली। युवक का शव 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। सीआई सत्यनारायण ने बताया कि धरोनिया के पास जंगल में मिले शव की पहचान विष्णु दांगी पिता कन्हैयालाल उम्र (35) निवासी गुराड़िया के रूप मे हुई है। मृतक के पास उसकी मोटरसाइकिल ओर फ़ोन भी मिले जिससे उसकी पहचा हो सकी। मृतक विष्णु दांगी 23 मई से घर से लापता था। घरवालों में 25 मई आकर पुलिस थाने में विष्णु दांग की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अभी तक किये गए अनुसंधान में पुलिस का मानना है की विष्णु दांगी की हत्या नही हुई है। ओर बाकी की अनुसंधान से मामले में अधिक जानकारी हासिल हो सकती है। मृतक विष्णु दांगी के शव का पीएम करने के लिए शव को झालावाड़ भेजा गया।
0 टिप्पणियाँ