HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

चवली निवासी पूरी लाल दांगी बने पिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष

Hadoti hulchal
फोटो- नवनियुक्त पिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरी लाल दांगी। 

पिड़ावा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 10 मार्च शुक्रवार को 11 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की। झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से झालरापाटन व पिड़ावा ब्लॉक के अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था। पूरे क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्षों के नाम आने की सरगर्मियां दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही थी। सभी के मन में यही विचार था कि अभी तक झालरापाटन विधानसभा में झालरापाटन और पिड़ावा ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा क्यों नहीं की गई, जबकि जिले में अन्य ब्लॉक के अध्यक्षों की घोषणा पहले ही हो चुकी है। शुक्रवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झालरापाटन ब्लॉक से इम्तियाज हुसैन व पिड़ावा ब्लॉक से पूरी लाल दांगी के नाम की घोषणा करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। 


लगातार दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस ने पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष के लिए रायपुर क्षेत्र के नेता पर जताया भरोसा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लगातार दूसरी बार रायपुर क्षेत्र के कांग्रेस नेता पर भरोसा जताते हुए पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर काली तलाई के पूर्व सरपंच चवली निवासी पूरी लाल दांगी को पिडावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाया। इससे पूर्व पूरी लाल दांगी के ही परिवार के संजय दांगी पिड़ावा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। लगातार दूसरी बार रायपुर क्षेत्र से कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर रायपुर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। 

पिड़ावा व सुनेल के नेताओं को पीछे छोड़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर किया कब्जा

पिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए लंबे समय से पिड़ावा, सुनेल व रायपुर के कांग्रेस नेताओं में ब्लॉक अध्यक्ष बनने की होड़ लगी हुई थी। सभी ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे थे। पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए दर्जनों नेताओं ने आवेदन किए, लेकिन आखरी समय में रायपुर क्षेत्र के पूरी लाल दांगी ने पिड़ावा व सुनेल के दिग्गज नेताओं को पछाड़कर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ