हाडौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क
पिड़ावा। सोमवार को विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर पिड़ावा में सुभाष चन्द्र बोस जयंती के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया। मीडिया प्रभारी सांवलिया गुर्जर ने बताया कि पथ संचलन पिड़ावा नई सब्जी मंडी से प्रारम्भ होकर वीडियो चौराहा, खंडपुरा, 56 दरवाजा, शेर मोहल्ला, तलाई चोक, नयापुरा सहित अन्य मुख्य मार्गो से निकाला। पथ संचलन के दौरान मार्ग में छात्र-छात्राओं का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। संचलन में छात्र-छात्राओं ने घोष के साथ कदम से कदम मिलाकर संचलन किया। संचलन में सुभाष चन्द्र, स्वामी विवेकानंद, भारतमाता, लक्ष्मी बाई व घोष आकर्षण का केंद्र रहे। संचलन प्रारंभ से पूर्व विभाग संस्कार केंद्र प्रमुख प्रदीप श्रंगी ने सुभाष चन्द्र बोस के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। जिसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह गुर्जर ने संचलन प्रारंभ करवाया। संचलन में सभी स्टाफ उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ