हाड़ौती हलचल न्यूज़
पिड़ावा। उपखंड क्षेत्र के सरोनिया धरोनिया क्षेत्र में संचालित विद्या भारती विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर में पूर्व छात्र सम्मेलन एवं स्नेह मिलन समारोह संपन्न हुआ। विद्यालय मीडिया प्रभारी उमाशंकर कारपेंटर ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद पाटीदार ने की। मुख्य अतिथि ओमेश पाटीदार, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कन्हैया पाटीदार, यमुना पाटीदार ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विद्या भारती के जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव ने रहे। इस बीच कार्यक्रम में अतिथि परिचय स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर दांगी ने करवाया और सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने पूर्व छात्रों को विद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया।
इस बीच कार्यक्रम में सभी पूर्व छात्रों ने अपने अपने अनुभव बताएं अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के आचार्य राजेश कुमार राठौर ने किया। विद्यालय से अनेक छात्र पढ़कर इंजीनियर, डॉक्टर, अध्यापक, रेलवे आदि में कार्यरत है। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय विद्यालय के आचार्य गिरिराज पाटीदार ने सभी का आभार व्यक्त किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।


0 टिप्पणियाँ