HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

भाजपा के नवमतदाता अभियान को लेकर बैठक हुई आयोजित, तीन चरणों में सम्पन्न होगा नव मतदाता अभियान

hadoti hulchal
हाडौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। शुक्रवार को भाजपा मंडल के नव मतदाताओं अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पिड़ावा में नगर और ग्रामीण कि सयुक्त बैठक नगर मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल और ग्रामीण अध्यक्ष रमेश दांगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि झलरापाटन विधान सभा मतदाता अभियान प्रभारी कैलाश दांगी ,देवस्थान बोर्ड डायरेक्टर जीवंधर जैन, विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर मंडल महामंत्री रामवेश्वर पाटीदार, पालिका उपाध्यक्ष राजू माली रहे। बैठक में नवीन पदाधिकारी नव मत दाता अभियान के विधानसभा प्रभारी कैलाश दांगी, पिडावा नगर संयोजक प्रदीप जैन, सह सयोजक मोनू जिंदल, ग्रामीण संयोजक ईश्वर सिंह सरपंच, सह संयोजक हेमराज, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के विधान सभा सह सयोजक दिलीप शर्मा, नगर सयाेजक राजेन्द्र जैन, वसुंधरा समर्थक मंच के मंडल अध्यक्ष चैन सिंह का स्वागत किया गया। बैठक में बताया कि नवमत दाता अभियान जो की तीन चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण 22 जनवरी से 28 जनवरी को मुख्य जगह स्टाल लगाकर। दूसरा चरण 29 जनवरी से 4 फरवरी तक कोलेज कैंपस, कोचिंग संस्थान पर जाकर और तीसरा चरण 5 फरवरी से 11 फरवरी तक सम्पन्न होगा। इसमें नव मतदाता को भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति को समझा कर अधिक से अधिक युवा को जोड़ना का कार्य होगा। बैठक में महामंत्री राम गोपाल परमार, पीयूष जैन, ब्रजराज पाटीदार, पार्षद भारत भूषण प्रेमी, सीताराम माली, युवा मोर्चा जिला कार्य करनी सदस्य राकेश मीणा, युवा मार्चा मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, आनद पूरी,  एससी मोर्चा से जीवन खटीक, मनोज जैन, निडर, नारायण, रामनारायण सीलोरी, कमलेश प्रजापत, मुकेश माली, कैलाश सैन, देवी सिंह रमाय दलपत, कृपाल बासखेडी, बहादुर सिंह चौहान, आदि कार्यकरता बैठक में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ