HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

मेघवाल समाज विकास समिति पिड़ावा के तत्वधान में आयोजित हुआ दीपावली स्नेह मिलन समारोह

hadoti hulchal

हाड़ौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। रविवार को श्री राम मंदिर मेघवाल समाज नयापुरा पिड़ावा में मेघवाल समाज विकास समिति पिड़ावा के तत्वधान में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद मेघवाल व अध्यक्षता भगवान लाल मेघवाल द्वारा की गई। इसी दौरान  हरीश मेघवाल पुत्र कमलेश मेघवाल निवासी ग्राम ओड़ियाखेड़ी ने 600 मीटर की दौड़ में जिला स्तर पर प्रथम व प्रांतीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर मेघवाल समाज का नाम रोशन किया। मोके पर हरीश मेघवाल का मेघवाल समाज विकास समिति पिडावा के द्वारा माला पहना कर शिल्ड से सम्मानित किया  इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, सचिव विक्रम सिंह वर्मा, भीम आर्मी प्रभारी हंसराज वर्मा,  समाज कल्याण सहायक कमलेश कुमार वर्मा, श्याम लाल वर्मा, भंवरलाल मेघवाल, फूलचंद वर्मा, बद्री लाल वर्मा आदि समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ