HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

नगर में वाहन चोरो ने मचाई खलबली, पहले दो पहिया वाहन और अब चार पहिया वाहनों को बनाया निशाना, कोटड़ी रोड से एक चार पहिया वाहन ले उड़े अज्ञात चोर

हाड़ौती हलचल न्यूज़

पिड़ावा। नगर में दिन-प्रतिदिन वाहन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पिछले महीन में अज्ञात चोर लगभग आधा दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों को चुराने में कामयाब हो चुके हैं और अब वाहन चोरों के निशाने पर चार पहिया वाहन है। हर बार की तरह इस बार भी सर्दी का मौसम आते ही वाहन चोर सक्रिय हो गए हैं। वाहन चोरों को पुलिस का डर भी दिखाई नहीं दे रहा। जिसके चलते वाहन चोर लगातार वाहनों की चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। वही नगरवासीयो में लगातार हो रही वाहनो की चोरियों से भय बढ़ता जा रहा है। वही लगातार हो रही वाहनों की चोरियों से नगर वासियों का पुलिस की कार्यशैली के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। अरविंद पाटीदार पुत्र हंसराज पाटीदार ने बताया कि कोटडी रोड मकान के सामने बाउंड्री वाल में गुरुवार शाम 7 बजे के लगभग मैंने अपनी इको कार को खड़ी की थी। उसी रात 1 बजे तक मेरी कार वहीं मौजूद थी। जिसके बाद में और मेरा परिवार सो गया। सुबह उठकर देखा तो मेरी कार वहां खड़ी हुई नहीं दिखाई दी। आसपास कार को तलाशा गया, लेकिन कार नहीं मिला और अज्ञात चोर कार को चुराकर ले गए। जिसकी रिपोर्ट मैंने पिड़ावा पुलिस थाने में दर्ज करवाई। नगर में लगातार रात्रि के समय वाहनों की चोरियां हो रही है, लेकिन लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है। जिसके चलते नगर वासियों को अपने वाहनों के चोरी होने का डर सता रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ