HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पिड़ावा के वार्षिक चुनाव संपन्न

hadoti hulchal
हाड़ौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। राजस्थान शिक्षवक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पिड़ावा के वार्षिक चुनाव रविवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल पिड़ावा में जिला पर्यवेक्षक राधेश्याम पाटीदार की देखरेख में निर्विरोध सम्पन्न हुए। चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी गोपालकृष्ण शर्मा ने बताया कि राजस्थान शिक्षवक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पिड़ावा के वार्षिक चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें पंकज दीक्षित अध्यक्ष, रमेश चंद्र मेहर मंत्री, सभाध्यक्ष थलेशवर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार धारूखेडी, महिला मंत्री पुष्पा यादव, रामनिवास मेहरा कोषाध्यक्ष तथा जिला महासमिति सदस्यों में संजय जैन, लोकेश जैन, दीपक भावसार, अब्दुल वहीद खान तथा प्रांतीय महासमिति सदस्य घनश्याम पाटीदार निर्वाचित हुए। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री सीताराम गौड़ , जिला मंत्री रामकिशन नागर उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ