HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

आदर्श विद्या मंदिर पिड़ावा में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ

hadoti hulchal

हाड़ौती हलचल न्यूज़

पिड़ावा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान आदर्श विद्या मंदिर पिड़ावा में पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 100 पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूर्व विद्यार्थियों में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकारिता से संबंधित आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी पूर्व विद्यार्थी मनीष विश्वकर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुभाष दांगी रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव ने की। प्रधानाचार्य भगवान सिंह गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुनील शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता मुकुट बिहारी ने राष्ट्र निर्माण व समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के योगदान पर चर्चा की व पूर्व विद्यार्थीयो को प्रेरित किया कि हम कहीं भी रहे किसी भी क्षेत्र में रहे हमारी राष्ट्रभक्ति होना चाहिए। कार्यक्रम का आभार एडवोकेट सुभाष दांगी ने किया। कई पूर्व विद्यार्थी भैया ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ