पिड़ावा। झालावाड़ जिलेभर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ द्वारा झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत का जन्मदिन बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जिले पर में सांसद को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने का दौर जारी है। सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन को लेकर जिले के कार्यकर्ताओ में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। पिड़ावा नगर में भाजपा युवा मोर्चा के तत्वधान में सांसद का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने बताया कि झालावाड़ बारां सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन पर पिड़ावा चिकित्सालय में मरीजो व उनके परिजनो को फलों का वितरण किया गया। वही भाजपा कार्यलय में केक काटकर लोकप्रिय सांसद का जन्मदिन मनाकर दीर्घ आयु की कामना की। इस दौरान देव स्थान बोर्ड सदस्य जीवंधर कासलीवाल, जिला महामंत्री निर्मल शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, भाजपा नगर मंडल महामंत्री रामेश्वर पाटीदार, पालिका उपाध्यक्ष राजू माली, पवन रावल, आंनद पूरी पार्षद प्रमोद जैन, सुधीर जैन, पिरु माली, अनिल चेलावत, जींवन खटीक, दिलीप शर्मा, राहुल जैन, गणपत माली, राकेश मीणा, कमलेश प्रजापति, सुनील माली, सिद्धार्थ कासलीवाल, मोनू जिंदल, भरत पाटीदार, अभिषेक शर्मा, मुकेश माली, जीवन टंडेल, हर्षित जैन, रामेश्वर गोस्वामी, कमलेश प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ