HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

सहकारी समिति पिड़ावा में शांतिपूर्ण हुआ मतदान, पांच ऋणी और एक अऋणी वार्ड में 84.08 प्रतिशत हुआ मतदान

hadoti hulchal
पिड़ावा। सहकारी समिति पिड़ावा के चुनाव के पंचम चरण में मंगलवार को समिति परिसर में पांच ऋणी और एक अऋणी वार्ड के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी ललित गौतम ने बताया कि सहकारी समिति पिड़ावा में कुल 12 वार्ड है। जिसमें से 12 सितंबर को 6 वार्ड के 6 संचालन सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। अन्य 6 वार्डो के लिए मंगलवार को सहकारी समिति पिड़ावा परिसर में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान 6 वार्डो के लिए कुल 647 मतदाताओं में से 544 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का कुल प्रतिशत 84.08 प्रतिशत रहा। ऋणी वार्ड 3 में 48 में से 45 मतदाताओं ने मतदान किया।

hadoti hulchal

वार्ड 6 में 48 में से 45 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड 7 में 48 में से 47 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड 8 में 48 में से 44 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड 10 में 48 में से 42 मतदाताओं ने मतदान किया। वही अऋणी वार्ड 12 में 447 में से 321 मतदाताओं ने मतदान किया। सहकारी समिति पिड़ावा में मतदान के दौरान समिति के बाहर भाजपा व कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही। इस दौरान दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता मतदाताओं को अपने पक्ष के उमीदवारों को मतदान करने के लिए कई तरह के प्रयास करते हुए नजर आए। निर्वाचन अधिकारी ललित गौतम ने बताया कि बुधवार को मतपत्रों की गणना की जाएगी। जिसके बाद 6 वार्डो के परिणाम घोषित किए जाएंगे। 
hadoti hulchal


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ