पिड़ावा। राजकीय महाविद्यालय में 2022 के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूरे पैनल ने बड़ी जीत हासिल की। राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर नेपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर गुर्जर, महासचिव पद के लिए कन्हैया लाल गोस्वामी व संयुक्त सचिव पद के लिए बबलू कुमार मेघवाल, तो वहीं एनएसयूआई से अध्यक्ष पद पर नरसिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए दीप माला पारेता, महासचिव पद के लिए दिव्या कुंवर व संयुक्त सचिव पद के लिए विशाल मेघवाल के बीच मुकाबला था। शनिवार को महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। सुबह से ही महाविद्यालय परिसर के बहार सोयत मार्ग पर ABVP और NSUI के समर्थक की भीड़ जुटाना शुरू हो गयी। एक ओर तो ABVP के कार्यकर्ता जोरो शोरो से एबीवीपी के झंडे को हलराते हुए नारेबाजी कर रहे थे तो दूसरी ओर एनएसयूआई के कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। दोनों ही छात्र संगठन अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद धीरे धीरे समय निकलता गया और सभी परिणाम आने का बेसब्री से इंतज़ार करते रहे। जिले के अन्य महाविद्यालय से भी परिणाम आने शुरू हो गए, लेकिन पिड़ावा महाविद्यालय के परिणाम आने में देरी होने से दोनों सगठनों के कार्यकर्तों में रोष भी दिखने लगा। जिसके बाद लगभग 12:40 पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ हमीद अहमद ने अनाउंसमेंट करते हुए एक एक प्रत्याशी के परिणाम की घोषणा की। सबसे पहले संयुक्त सचिव का परिणाम आया। जिसमे में एबीवीपी के बबलू कुमार मेघवाल को 232 मत मिले तो एनएसयूआई के विशाल कुमार मेघवाल को 168 मत मिले संयुक्त सचिव के पद पर एबीवीपी 64 मतों से विजय रहे। वही 44 मतों को निरस्त किया गया। इसके बाद महासचिव पद का परिणाम आया। जिसमे एबीवीपी के कन्हयालाल को 237 मत मिले तो एनएसयूआई की दिव्या कुंवर को 164 मत मिले। महासचिव के पद पर एबीवीपी 73 मतों से विजय रहे। वही 43 मतों को निरस्त किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद का परिणाम आया। जिसमे में एबीवीपी के रामेश्वर गुर्जर को 234 मत मिले तो एनएसयूआई के दीपमाला पारेता को 165 मत मिले। उपाध्यक्ष के पद पर एबीवीपी 69 मतों से विजय रहे। वही 45 मतों को निरस्त किया गया। इसके बाद जिस पद के परिणाम का सबको ब्रसबरी से इंतजार था अध्यक्ष पद का परिणाम आया। जिसमे में एबीवीपी के नेपाल सिंह को 216 मत मिले तो एनएसयूआई के नरसिंह को 188 मत मिले। अध्यक्ष के पद पर एबीवीपी 28 मतों से विजय रहे। वही 40 मतों को निरस्त किया गया। जिसके बाद महाविद्यालय परिसर में सभी विजेताओ को शपथ दिलाई गई।
![]() |
| विजेता एबीवीपी के पैनल शपत लेते हुए |
परिणाम सुनते ही झूम उठे एबीवीपी के कार्यकर्ता, तो दूसरी तरफ एनएसयूआई के कार्यकर्ता निराश होकर लौटे
राजकीय महाविद्यालय पिड़ावा में एबीवीपी के चारों पदों पर एबीवीपी के कब्जे से का परिणाम सुनते ही एबीवीपी व भाजपा के कार्यकर्ता झूम उठे व जोरो शोरो से नारिबाजी करते हुए वहानो से पिड़ावा की ओर रवाना हो गए। तो वही दूसरी ओर एनएसयूआई व कांग्रेस के कार्यकर्ता निराश होकर लौटे गए।



0 टिप्पणियाँ