HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

पिड़ावा सहकारी समिति में 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए

hadoti hulchal
पिड़ावा। सहकारी समिति पिड़ावा में 12 सदस्यों में से 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। 12 सितंबर को 1 से 12 वार्डो के लिए 26 नामनिर्देशन प्राप्त हुए थे। निर्वाचन अधिकारी ललित गौतम ने बताया कि सहकारी समिति पिड़ावा में पंचम चरण के चुनाव में नामनिर्देशन प्राप्त किए। सोमवार को सुबह 9 बजे से नाम निर्देशन पत्र लेना प्रारंभ किया। सभी को फार्म भरने की सूचना देते हुए सही तरीके से फार्म भरने के लिए बताया गया। जिसके बाद सुबह 9 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए। सुबह 11:30 बजे जितने भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए थे उन सभी की लिस्ट सहकारी समिति में चस्पा की। जिसके बाद 12 से 4 तक जितने भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए उनकी जांच की गई। लगभग 6 से 7 नामों पर आपत्ति प्राप्त हुई। जिसके बाद आपत्ति कर्ताओं द्वारा आपत्ति लगाने पर उम्मीदवारों को उसकी सूचना सहकारी समिति के संस्थापक द्वारा फोन पर देते हुए उनसे समिति में आकर आपत्ति का निस्तारण करने के लिए सबूत पेश करने की बोला गया। वही जिन उम्मीदवारों पर आपत्ति लगाई गई उन सभी से आधार कार्ड व जन आधार कार्ड भी साथ लाने को कहा गया, लेकिन जिन उम्मीदवारों पर आपत्ति लगाई गई थी वह आपत्ति का निस्तारण नहीं कर पाए और उनके आवेदनों को निरस्त किया गया। 

hadoti hulchal
सभी 6 निर्विरोध निर्वाचित सदस्य भाजपा समर्थित

सोमवार को 4:40 पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा सहकारी समिति पिड़ावा में अंतिम नामांकन की सूची चस्पा की गई। जिसमें भाजपा समर्थित वार्ड 1 से राकेश सिंह, वार्ड 2 से राजू लाल, वार्ड 4 से अनिल कुमार, वार्ड 5 से असद खान, वार्ड 9 से आनंदपुरी व वार्ड 11 से कैलाश चंद कुल 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी भाजपा समर्थित सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री रामेश्वर पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल, पालिका उपाध्यक्ष राजू माली, देवस्थान विभाग सदस्य जीवंधर कासलीवाल, दिलीप पाटीदार, मनोज जैन, जीवन खटीक, अशफाक अहमद, पीयूष जैन आदि उपस्थित रहे। 
hadoti hulchal
निर्वाचन अधिकारी पर लगाए गलत तरीके से आवेदन निरस्त करने का आरोप

पिड़ावा सहकारी समिति में निर्वाचन अधिकारी ललित गौतम पर आवेदन गलत तरीके से निरस्त करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। वार्ड नंबर 1 के कैलाश सिंह, वार्ड 2 के कालूलाल, वार्ड 5 के गंगाराम, वार्ड 9 के पप्पू व वार्ड 11 के प्रहलाद ने निर्वाचन अधिकारी ललित गोदाम पर आरोप लगाते हुए बताया कि हमने चुनाव फॉर्म भरा था। जिसमें बच्चों की आपत्ति लगाई गई थी। उसमें हमने आपत्ति का निस्तारण करते हुए राशन कार्ड की प्रतिलिपि संलग्न कर दी गई थी और हम से निर्वाचन अधिकारी द्वारा या अन्य और कोई द्वारा और कोई सबूत नहीं मांगा गया, लेकिन फिर भी निर्वाचन अधिकारी द्वारा हमारा फॉर्म निरस्त कर दिया गया और ना ही हमें इसकी सूचना दी गई। बच्चों के आधार कार्ड भी हमसे नहीं मांगेगा और ना ही इसका कोई लिखित नोटिस दिया गया। सभी 5 वार्डों के उम्मीदवारों ने कार्यवाही की मांग की। 

सहकारिता समिति के चुनाव पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं। सहकारी समिति के संस्थापक से बोला गया सूचना करने के लिए जिन लोगों पर आपत्ति लगाई गई है। उनसे बच्चों के आधार कार्ड व जन आधार कार्ड मंगवाई जाए, लेकिन उन लोगों ने जन आधार कार्ड और आधार कार्ड प्रस्तुत नहीं किए। जिन लोगों पर आपत्तियां लगाई गई थी। वह लोग सिर्फ राशन कार्ड की की प्रति दे रहे थे। जिसकी अधिक जानकारी उच्चाधिकारियों से ली गयी ओर उनके निर्देश में आगे की कार्यवाही की गई। 

पिड़ावा सहकारी समिति निर्वाचन अधिकारी ललित गौतम

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ