HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

कोटड़ी गांव में निकली तिरंगा यात्रा, घर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए तिरंगे

hadoti hulchal
पिड़ावा। 13 अगस्त शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटडी में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग के कोटड़ी गांव में पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत सरपंच हरिराम गोचर ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान गांव के बच्चों व महिलाओं एवं बड़े बुजुर्गो ने मिलकर सम्पूर्ण ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भारत माता की वेशभूषा धारण कर हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा में आगे आगे तिरंगा लहराते हुए चल रही थी। वही पीछे पीछे ग्राम वासियों की भीड़ हाथ में तिरंगा लेकर संपूर्ण ग्राम में भ्रमण कर राजीव गांधी सेवा केंद्र कोटडी पहुचे। जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सरपंच हरीराम गोचर ने समस्त ग्रामवासियो से प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए सभी ग्राम वासियों को तिरंगा वितरित किया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ