HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

छात्रसंघ चुनाव के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त, छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित

hadoti hulchal

झालावाड़। प्रदेश के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के छात्रसंघ चुनाव 26 अगस्त को सम्पन्न होंगे। छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया 18 अगस्त से प्रारम्भ होकर 26 अगस्त को मतदान एवं 27 अगस्त को परिणाम जारी होने के पश्चात् समाप्त होगी। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि जिले में स्थित राजकीय महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के छात्र संघ चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झालावाड़ के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट झालावाड़ को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय झालावाड़ के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट असनावर को, राजकीय वानिकी एवं उद्यानिकी महाविद्यालय झालावाड़ के लिए तहसीलदार झालरापाटन, राजकीय बिड़ला महाविद्यालय भवानीमण्डी के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट भवानीमण्डी, राजकीय महाविद्यालय मनोहरथाना के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट मनोहरथाना, राजकीय महाविद्यालय पिड़ावा के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट पिड़ावा, राजकीय महाविद्यालय चौमहला के लिए उपखण्ड मजिस्ट्रेट गंगधार को तथा राजकीय महाविद्यालय खानपुर के लिए उपखण्ड मजिस्टेªट खानपुर को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित प्राचार्य से समन्वय बनाए रखेंगे तथा प्रत्येक घटना की सूचना जिला मजिस्टेªट को भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने एवं विजयी प्रत्याशी की सूचना भी तत्काल भिजवाएंगे।

hadoti hulchal

छात्रवृति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित

झालावाड़। अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई, बौद्ध एवं पारसी हेतु संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित योजनान्तर्गत प्री-मेट्रिक (नवीन व नवीनीकरण) छात्रवृति के लिए 30 सितम्बर, 2022 एवं पोस्ट मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स (नवीन व नवीनीकरण) ऑनलाईन छात्रवृति योजना में विद्यार्थियों द्वारा एनएसपी पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 के लिये छात्रवृति योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी छात्रवृति हेतु ऑनलाईन आवेदन तथा अन्य किसी भी प्रकार की समस्या हेतु कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, झालावाड़ में संपर्क कर सकते हैं।


आधार संग्रहण कार्य के लिए 21 अगस्त को, सभी मतदान केन्द्रों पर आयोजित होंगे कैम्प

झालावाड़। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं के आधार डेटा के संग्रहण करने के अभियान के क्रम में निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा आधार संग्रहण के लिए आगामी माहों की निर्धारित तिथियों को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) राधेश्याम डेलू ने बताया कि माह अगस्त 2022 में जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 21 अगस्त 2022 (रविवार) को कैम्प आयोजित किया जाएगा एवं निर्देशों की अनुपालना में जिले की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ पर प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक मतदाता सूची एवं विभिन्न प्रपत्रों सहित उपस्थित रहकर स्वैच्छिक आधार संग्रहण का कार्य संपादित करेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ