पिड़ावा। क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सारोनिय धरोनिया में सोमवार को विज्ञान में चार्ट बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मीडिया प्रभारी उमाशंकर कारपेंटर ने बताया कि चार्ट बनाओ प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए कक्षा 3, 4, 5 का शिशु वर्ग में प्रथम स्थान दिव्यम पाटीदार, द्वितीय स्थान पर मानवीय मेहरा, तृतीय स्थान पर जीविका पाटीदार ने प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा 6, 7, 8 के बाल वर्ग में प्रथम स्थान अर्जुन मेघवाल, द्वितीय स्थान सुदर्शन दांगी, तृतीय स्थान पर रवीना प्रिया पाटीदार रही। इसी क्रम में कक्षा 9, 10 के किशोर वर्ग में प्रथम स्थान निशा जोगी, द्वितीय स्थान माधव, तृतीय स्थान शिवराज ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता विज्ञान के प्रभारी राम दयाल पाटीदार एवं पवन पाटीदार की देखरेख में संपन्न हुई। अंत में प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने छात्र-छात्राओं को मोटिवेशन देते हुए बताया कि आप सभी को इन छात्र-छात्राओं की तरह हर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। आपकी प्रतिभा आपके अंदर है उसे आपको निखारना चाहिए।


0 टिप्पणियाँ