HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

एबीवीपी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की नोकझोंक के साथ संपन्न हुआ मतदान, पिड़ावा राजकीय महाविद्यालय में 444 छात्रों ने किया मतदान

hadoti hulchal

पिड़ावा। छात्र संघ चुनाव के तहत राजकीय महाविद्यालय पिड़ावा में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान हुआ। राजकीय महाविद्यालय में 500 छात्र छात्राओं में से 444 छात्र छात्राओं ने मतदान किया। मतदान का प्रतिशत 88.80 रहा। मतदान समाप्त होने के बाद महाविद्यालय में मत पेटी  को प्रत्याशियों के समक्ष सील किया गया। शुक्रवार को मतदान के बाद शनिवार सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। उधर पुलिस व प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण तरीके से छात्र संघ चुनाव संपन्न करवाये, लेकिन कई बार मतदाताओं को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं मे नोक झोंक होती रही। वहीं बीजेपी व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी छात्र संघ चुनाव में कूद पड़े। छात्र संघ चुनाव में एक तरफ कांग्रेस के ग्रामीण व नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तो दूसरी तरफ भाजपा के ग्रामीण व नगर के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। वहीं छात्र संघ चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद दिखाई दिया। 

hadoti hulchal

एबीवीपी व एनएसयूआई में सीधा मुकाबला

छात्र संघ चुनाव 2022 में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव के लिए एबीवीपी व एनएसयूआई में सीधा मुकाबला है। मतदान के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव की किस्मत मत पेटी में बंद हो गई। अब शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। एबीवीपी व एनएसयूआई के प्रत्याशी व कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को रिझाने सहित अपने पक्ष में मतदान करने के भी कई प्रयास किये।  

hadoti hulchal

hadoti hulchal

इनके बीच है मुकाबला

एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर नेपाल सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए रामेश्वर गुर्जर, महासचिव पद के लिए कन्हैया लाल गोस्वामी व संयुक्त सचिव पद के लिए बबलू कुमार मेघवाल, तो वहीं एनएसयूआई से अध्यक्ष पद पर नरसिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए दीप माला पारेता, महासचिव पद के लिए दिव्या सोनगरा व संयुक्त सचिव पद के लिए विशाल मेघवाल के बीच मुकाबला है। 

hadoti hulchal


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ