HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

350 एलईडी लाइटों से जगमग आएगा पिड़ावा नगर

hadoti hulchal
पिड़ावा। नगर में नगर पालिका द्वारा इन दिनों मुख्य मार्गों व चौराहों पर एलईडी लाइटें लगाई जा रही है।नगर पालिका अध्यक्ष कौशल्या बाई पाटीदार ने बताया कि नगरपालिका ने नगर के मुख्य मार्गो, गली, मोहल्लों व चौराहों पर रोशनी के लिए 350 एलईडी लाइट खरीदी है। जिसे लिफ्ट मशीन द्वारा खंभों पर लगाया जा रहा है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार पालिका उपाध्यक्ष राजू माली पार्षद प्रतिनिधि आनंदपुरी, पीयूष जैन, राकेश मीणा एवं पार्षदों के सहयोग से शहर में लगवाया जा रहा है। इस कार्य के लिए लिफ्ट मशीन उपलब्ध करवाने के लिए पालिका अध्यक्ष ने भवानीमंडी नगरपालिका का आभार जताया है।

hadoti hulchal
नगर में जगह जगह मुख्य मार्गो पर हो रहे गड्ढों को सही करवाया

पिड़ावा नगर से जगह-जगह मुख्य मार्गो सड़को पर हो रहे गड्डों को नगर पालिका द्वारा सही करवाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष कौशल्या बाई पाटीदार ने बताया कि नगर में मुख्य मार्गों की सड़को व गलियों में बड़े, लंबे गहरे गड्ढे हो रहे थे। जिनको सही करवाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही नगर के सभी मुख्य मार्गों पर गड्ढों को पूर्ण रूप से सही करवाने का काम पूर्ण होगा। वहीं थाने के पीछे सार्वजनिक शौचालय में लोगों को जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिस से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा ग्रेवल डलवाई जा रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ