HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

डोला पंचायत को हरा भरा बनाने का संकल्प, बोरदा गांव की चारागाह भूमि पर चारागाह विकास कार्य के तहत किया पौधारोपण, 720 पौधे रोपे

hadoti hulchal
hadoti hulchal

पिड़ावा। ग्राम पंचायत डोला के गांव बोरदा में चारागाह विकास कार्य के तहत पौधारोपण किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच भगवती बाई दांगी ने बताया कि ग्राम पंचायत डोला के गांव बोरदा में चारागाह भूमि पर चारागाह विकास कार्य में वृक्षारोपण कार्य के कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से चारागाह विकास भूमि पर 720 पौधे लगाए गए। जिनमें छायादार व फलदार पौधे शामिल है। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी ने फीता काटकर की। जिसके बाद सभी मुख्य अतिथियों ने पौधारोपण कार्य शुरू किया। इस दौरान जिला प्रमुख प्रतिनिधि भागचंद दांगी,  विकास अधिकारी संजय प्रतिहार, पिडावा तहसीलदार, ग्राम पंचायत डोला सरपंच प्रतिनिधि गोपाल दांगी, ग्राम विकास अधिकारी अयूब खान, प्रधान सीता कुमारी भील, पटवारी मुकेश कलाल सहित समीप की ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित रहे।

hadoti hulchal


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ