फोटो- दीपाली पाटीदार फोटो- प्रिया पाटीदार
पिड़ावा। क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर सरोनिया धरोनिया की दो छात्राओं का इंद्रा प्रियदर्शनी योजना में हुआ चयन होने पर परिजनों सहित विद्यालय परिवार में स्वागत किया। सत्र 2020-21 में इंद्रा प्रियदर्शनी योजना में चयनित होने पर आदर्श विद्या मंदिर सरोनिया धरोनिया की छात्रा प्रिया पाटीदार एवं दीपाली पाटीदार का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया। दोनों छात्राओं ने विद्यालय परिवार का मान बढ़ाया है। प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने बताया कि दोनों छात्राओं का इंद्रा प्रियदर्शनी योजना में चयन होने पर विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। दोनों छात्राएं हमेशा से ही बड़ी कुशाग्र बुद्धि की है इन्होंने हमेशा अनेक प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए आदर्श विद्या मंदिर का मान बढ़ाया है। विद्यालय परिवार में इस बात को लेकर अत्यंत हर्षोल्लास छाया हुआ है। चयानित होने पर दोनों छात्राओं को सभी स्टाफ द्वारा आशीष प्रदान किया गया।

0 टिप्पणियाँ