HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

खानपुर में उपद्रव, पुलिस पर पथराव, पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा, आसू गैस के गोले दागे

तिरंगा यात्रा को लेकर हुआ था विवाद, कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग


झालावाड़। जिले के खानपुर में कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य गुर्जर गुर्जर के खिलाफ खानपुर थानाधिकारी से गाली गलौज करने तथा राजकार्य में दर्ज मामले को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व गुर्जर समाज ने खानपुर में धरना दिया। इस दौरान पुलिस से विवाद होने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। आक्रोशित भीड़ को देखकर एक बार तो पुलिस भी उलटे पांव दौड़ गई। बाद में पुलिस ने आंसू गैस के गोले डाल भाग कर भीड़ को तितर-भितर किया। इस दौरान पुलिस और उपद्रव लोगों सामने-सामने हो गए। बाद में पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इसमें कई लोगों के चोटिल होने की सूचना आ रही है। 

कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज होने के बाद हुआ जमकर हुआ विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेता गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को थानाधिकारी से गाली गलौज करने तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। इसके विरोध में सुरेश गुर्जर, कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराजसिंह हाड़ा समेत जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और गुर्जर समाज के लोग सुबह से थाने के समक्ष धरना देने पहुंचे। पुलिस ने थाने के सामने टेंट नहीं लगाने दिया। इस बात को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। बाद में दूर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद भीड़ थाने की ओर कूच कर गई। भारी संख्या में भीड़ को आते देखकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए और पुलिस उलटे पांव दौड़ गई। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने दो दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। वही पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा।

पुलिस पर पथराव के बाद बड़ी संख्या में पहुंचा पुलिस जाब्ता
खानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता व पुलिस की झड़प के दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले से बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता खानपुर पहुंचा। इस दौरान जिले के 24 थानों की पुलिस, पांच डिप्टी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद थे।

यह था मामला: तिरंगा यात्रा में डीजे को लेकर हुआ था विवाद
जिले के खानपुर कस्बे में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस और कार्यकर्ता भिड़ गए थे। विवाद की शुरुआत तिरंगा यात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुई। इस दौरान पीसीसी सदस्य सुरेश गुर्जर और थानाधिकारी के बीच विवाद हो गया। गुर्जर ने थानाधिकारी को धमकाया और गाली-गलौज की।  पुलिस ने कांग्रेस नेता गुर्जर के खिलाफ खानपुर थानाधिकारी से गाली गलौज करने व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। गुर्जर का थानाधिकारी के साथ गाली गलौज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ