HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान के तहत सोशल मिडिया पर विडियों अपलोड प्रतियोगिता का होगा आयोजन

सोशल मिडिया सबसे अधिक व्यूवर्स एवं लाईक वालों का होगा राज्य स्तर पर सम्मान


झालावाड़। 100 दिवसीय तम्बाकू नियंत्रण कार्ययोजना के अन्तर्गत राज्य तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, एनएचएम राजस्थान सरकार द्वारा एनएआरसी संप्रीति संस्थान, फिल्म संस्थान, एसआकेपीएस, एवं रितानवेषी योग फाउण्डेषन के संयुक्त तत्वाधान में सोशल मिडिया आधरित एक डिजिटल जागरुकता अभियान व विडियों प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगमी 31 मई 2022 को तमाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय मेगा शपथ कार्यमक्र से भी अवश्य जुड़े।

ऑनलाइन विडियो संदेश प्रतियोगिता:- 

ऑनलाइन प्रविष्टयो के लिए अंतिम तिथि: 29 मई 2022 प्रातः 10 बजे तक। वही परिणाम 30 मई 2022 दोपहर 2 बजे। विडियों समय सीमा 30 सेकण्ड से 2 मिनिट की अविध में रहेगा। वीडियो हिंदी, राजस्थानी, अंग्रेज़ी भाषा में ही स्वीकार किया जाएगा।

पुरस्कार:-

सबसे अधिक देखा गया विडियो रू 5,100/- 

सबसे अिधक लाइक किया गया विडियो रू 5,100/- 

सबसे अधिक शेयर किया गया विडियो रू 5,100/- 

सबसे अधिक रीट्विट किया गया विडियो रू 5,100/- 

समान एवं सहभागिता पत भी प्रदत किया जाएगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि चिकित्सा विभाग जयपुर की ओर से चलाये जा रहे तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान की 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत सोषल मिडिया ऑनलाइन विडियों संदेष प्रतियोगिता चलाई जा रही है। जिले से जो भी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है वे अधिक जानकारी के लिये जिले के सोशल मिडिया 

हैण्डल ट्विटर https://twitter.com/iecjhalawar 

फेसबुक  https://www.facebook.com/iec.jhalawar.5  

https://www.facebook.com/Swsthya-Sanchar-IEC-Jhalawar-464126083782913

या मोबाईल नम्बर 9649903799 पर संपर्क करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ