झालावाड़। जिला निष्पादक समिति की मासिक बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सीधी बात कही कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास कर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना है। वर्तमान युग इंटरनेट का है, अब जयपुर, कोटा जैसे शहरों के विद्याथियों और छोटे कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्याथियों के शैक्षणिक स्तर में अन्तर नहीं रहना चाहिए। शिक्षक उनके विद्यालयों चलेगी शिक्षा के क्षेत्र में उदासीनता, सक्रिय होकर पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करें के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए स्वयं को नियमित रूप से शिक्षा में हो रहे गुणात्मक परिवर्तनों के अनुरूप तैयार करे। शिक्षा के क्षेत्र में उदासीनता नहीं चलेगी, सक्रिय होकर पूर्ण ऊर्जा के साथ कार्य करें। कोविड के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा की जो हानि हुई है उसकी पूर्ति अगली बैठक से पूर्व ऑनलाइन व ऑफलाइन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर एवं इन्टरनेट, यूट्यूब आदि माध्यमों का प्रयोग कर पूर्ण करें। जिला कलक्टर ने बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष रहे निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में हो रही देरी के लिए ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्यवाही की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईसीटी/कम्प्यूटर लैब को विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा देने के लिए उपयोग में लिया जाए तथा जहां आईसीटी/कम्प्यूटर लैब का कार्य चल रहा है उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों के आधार नामांकन के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर जिन राजकीय विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन नहीं है। उनमें शीघ्र कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। राजकीय विद्यालयों के खेल मैदानों तथा भवनों पर हो रहे चिन्हित अतिक्रमणों को संबंधित उपखण्ड अधिकारी से समन्वय स्थापित कर हटवाने की कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरा मेहरा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरिशंकर शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक हंसराज मीणा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.के. सोनी, सुभाष सोनी सहित ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ