HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

ग्राम जल में स्वच्छता समितियों के सदस्यों की चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

झालावाड़। जल जीवन मिशन भारत सरकार के सौजन्य से केआरसी सोसाइटी ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर रूरल डेवलपमेंट के द्वारा पीएचडी विभाग के सहयोग से आयोजित ग्राम जल में स्वच्छता समितियों के सदस्यों की चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का समापन समारोह शुक्रवार को झालरापाटन में आयोजित किया गया। समापन समारोह में जल जीवन मिशन भारत सरकार में निदेशक आईईसी विभाग युगल किशोर जोशी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया गया।  उन्होंने बताया जल जीवन मिशन के अंतर्गत देशभर में 6 करोड़ से अधिक परिवारों को नल से जल के माध्यम से पीने योग्य पानी उपलब्ध करवा दिया गया है एवं 2024 तक देश के समस्त ग्रामीण परिवारों को पीने योग्य गुणवत्ता पूर्वक पेयजल जल जीवन मिशन के तहत उपलब्ध करवाए जाने की महत्वकांक्षी परियोजना का क्रियान्वयन केंद्र में राज्यों की सरकारों के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें समुदाय की सहभागिता आवश्यक है केआरसी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पालीवाल द्वारा जयपुर से वर्चुअल माध्यम से सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया जब तक ग्राम स्तर पर जल से जुड़े विषयों पर संगठनात्मक सोच के बिना मजबूत संगठन विकसित नहीं होंगे तब तक जल से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान संभव नहीं है ग्राम स्तर पर इस परियोजना से जुड़े सभी सहभागियों को कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ काम करने की आवश्यकता है। जनप्रतिनिधि, महिलाएं, सरकारी व गैर सरकारी विभागों को एक आचार और विचार के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने झालावाड़ जिला प्रशासन का इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में मार्गदर्शन में सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने कहा कि मैं ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखता हूं एवं जल की समस्या सर्वाधिक ग्रामीण महिलाओं की जीवनशैली को प्रभावित करती है एवं यह बहुत आवश्यक है कि ग्रामीण व शहरी प्रत्येक क्षेत्र में लोगों में जल संरक्षण प्रबंधन एवं पीने के पानी की गुणवत्ता के विषय में जागरूकता आए पीने के पानी कृषि उद्योग जीवन के समक्ष चित्रों में पानी की बचत एवं उचित प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने कहा मुझे खुशी है आईआईआईडी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़े स्तर पर महिलाओं द्वारा भागीदारी रखी गई है और महिलाओं ने यह आश्वासन भी दिया है कि वह अपने ग्राम में इस कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हार्टिकल्चर कॉलेज के डीन डॉ आई बी मौर्य ने कहा कि जल मानव एवं सृष्टि में सभी जीवों के लिए अति महत्व विषय है एवं जल का उत्पादन नहीं किया जा सकता केवल उचित प्रबंधन के माध्यम से ही हम इस समस्या का निदान कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि समस्त जनप्रतिनिधि व अन्य सदस्य जो कार्यक्रम में पधारे हैं वह अपने गांव में जाकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्य में पूरे तन्मयता से भाग लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी संसाधनों का सामुदायिक स्तर पर उचित प्रबंधन हो। विशिष्ट अतिथि झालरापाटन खंड विकास अधिकारी भोम सिंह ने कहा ग्रामीण विकास के कार्यों में जल विकास व प्रबंधन के कार्य सर्वाधिक महत्वपूर्ण है एवं इसमें समुदाय की भूमिका बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए सामुदायिक अंशदान व सतत् सहभागिता का आह्वान किया एवं पंचायत समिति की ओर से उन्होंने प्रत्येक प्रकार के सहयोग व मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पधारे नाबार्ड के डीडीएम भवानी शंकर मीणा ने कहा सरकार द्वारा पूरे देश में प्रयास किए जा रहे हैं कि 2024 तक देश के प्रत्येक ग्रामीण परिवार के पास नल से जल उपलब्ध हो और यह केवल तभी संभव है जब ग्राम जल में स्वच्छता समितियों का सक्रिय भागीदारी इस कार्यक्रम की योजना क्रियान्वयन में होगी। उन्होंने कहा कि नाबार्ड के द्वारा कई अन्य योजनाएं जो ग्रामीण विकास एवं वित्तीय साक्षरता हेतु संचालित की जा रही हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अनुरोध किया की बैंक में सरकार की योजनाओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर प्रयास करें कि ग्राम के प्रत्येक पात्र व वंचित व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। सोसाइटी ऑफ इंडियन इंस्टीट्यूट फॉर रूरल डेवलपमेंट के सचिव कुलदीप अरोरा ने बताया कि 4 दिन के कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने पूर्ण उमंग व उत्साह के साथ भाग लिया। 3 दिन की ट्रेनिंग एवं चौथे दिन के अंतर जिला भ्रमण में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और कार्यक्रम के समापन में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों ने यह शपथ ली कि वह अपने गांव में जाकर इस योजना की संपूर्ण जानकारी अपने साथियों को देंगे एवं सुनिश्चित करेंगे जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट गुणवत्ता के कारणों एवं हमारा जिला राज्य में देश में अग्रणी रहे। कार्यक्रम समन्वयक परमानंद अग्रवाल द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों की फीडबैक फॉर्म भरवाए गए एवम् उनके सुझावों के आधार पर आने वाले समय में प्रशिक्षण व योजना के जुड़े अन्य पहलुओं में आवश्यक परिवर्तन किए जा सके प्रशिक्षण में संदर्भ व्यक्ति के रूप में आए आनंद शर्मा एवं ऋषि मुद्गल द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पीएचडी विभाग के राजेंद्र शर्मा द्वारा विभाग की ओर से सभी पधारे प्रशिक्षणार्थियों एवं मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ