HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

मेघवाल समाज विकास समिति ने मृत्यु भोज के सूक्ष्म रूप आयोजन पर किया सम्मानित

झालावाड़। पिड़ावा मेघवाल समाज विकास समिति में मृत्य भोज के आयोजन को समाप्त करने के लिए लगातार हो रहे प्रयास के तहत मृत्य भोज के सूक्ष्म रूप से आयोजन पर सम्मान कर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की। मेघवाल समाज विकास समिति पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश मेघवाल ने बताया कि गुरुवार को बगदू लाल मेघवाल निवासी ग्राम जेता खेड़ी की माता के मौसर मृत्यु भोज का आयोजन सूक्ष्म रूप से किया गया। आयोजन की निमंत्रण पत्रिका भी नहीं छपाई गई साथ ही मृत्यु भोज में शक्कर (मीठे) का भी प्रयोग नहीं किया गया। इस तरह से आयोजन को सूक्ष्म रूप देने से मेघवाल समाज को एक नई दिशा मिलेगी। इस दौरान मेघवाल समाज विकास समिति के जिला अध्यक्ष भागीरथ वर्मा, अध्यापक श्याम लाल, अध्यापक पन्नालाल, दिनेश कुमार सोयली, भगवान लाल हड़मतिया, ओमप्रकाश ,शिव लाल, जगदीश सरपंच, नानू राम, पप्पू, कैलाश चंद सहित मेघवाल समाज विकास समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ