HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

आत्महत्या के दुष्प्रेरण में 6 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़। आत्महत्या के दुष्प्रेरण में 6 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन एवं गंगधार पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार के सुपरविजन में गंगधार थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में फरार आरोपी मनीष कटारिया उर्फ पिंटू निवासी आड़ा बाजार चौमहला थाना गंगधार को मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 


यह था मामला

16 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार मोदी पिता शांतिलाल मोदी निवासी आड़ा बाजार चौमहला थाना गंधार ने सरकारी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वही मरने से पूर्व मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसको लेकर मृतक के परिजन ने गंगधार थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। इसी क्रम में पुलिस ने अनुसंधान करते हुए आरोपी मनीष कटारिया को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये रही टीम

पुलिस टीम में थाना अधिकारी बाबूलाल मीणा, हेड कॉन्स्टेबल दुर्गाशंकर, हेड कॉन्स्टेबल रामचंद्र, कॉन्स्टेबल त्रिलोक चंद शामिल रहे । 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ