HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

हर्षोल्लास के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे का जन्मदिन मनाया

पिड़ावा नगर से कुछ किमी स्थित सूरज कुंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन मनाया।राजे में जन्मदिन के पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देकर राजे की लम्बी आयु की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशियां मनाई।इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरज कुंड मन्दिर में राजे के जन्मदिन पर पूजा अर्चना कर उनकी लंबी उम्र व फिर से राज्य की मुख्यमंत्री बनने की कामना की।कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरिमोहन शर्मा,जीवंधर कासलीवाल पालिका उपाध्यक्ष राजू माली,पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामेश्वर पाटीदार,सीताराम माली, आनंद पूरी, पीयूष जैन,युमो मण्डल अध्यक्ष राकेश मीणा,पार्षद सुधीर जैन,लखन पंवार,पीरू माली,पवन रावल,महावीर लुहार, दिलीप पाटीदार, सुनील शर्मा,आदित्य शर्मा, शेलेन्द्र भावसार, मुकेश माली,जीवन खटीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ