HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

लोक डाउन का उलंघन करने वालो पर पुलिस सख्त

सख्ती असर आया नज़र बाज़ारो में पसरा सन्नाटा 
10 वाहन जब्त,गली गली में पुलिस 
सेनेटाइजर व मास्क बाज़ार से हुए गायब 

सौरभ जैन
झालावाड़@पिड़ावा, राज्य सरकार के कोरेना वायरास की रोकथाम के लिए लोक डाउन का असर पुलिस की सख्ती के बाद नज़र आया। बाज़ारो में सन्नाटा पसरा रहा। लोक डाउन के चौथे दिन पुलिस ने बाज़ारो में घूमने वाले लोगो,वाहन चालकों व दुकानदारों पर सख्ती बरती। इस दौरान उन्होंने डंडे दीवारों पर पीटकर दुकाने बन्द करवाकर सख्ती से दुबारा उलंघन नही करने के बारे में चेतावनी दी।इस दौरान 15 वाहनों को जब्त किया गया।वही धारा 144 का उलंघन करने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।अधिकांश लोग तो समझाइश के बाद ही घरो में चले गए।वही जो लोग बार बार समझाने के बाद भी नही मान रहे थे।वह पुलिस का सख्त रूप देखकर घरो में घुस गए। जिसके बाद बाज़ारो में सन्नाटा छाया रहा। सेनेटाइजर व मास्क नही मिलने से लोग परेशान कोरेना से बचाव के लिए सबसे कारगर साबित हो रहे मास्क ओर सेनेटाइजर बाज़ारो से गायब हो गए।दोनो आवश्यक चीज़ों के नही मिलने से लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ