HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज का धर्मनगरी में सोमवार को होगा भव्य मंगल प्रवेश, मुख्य मार्गो को सजाया

hadoti hulchal


हाड़ौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। आध्यात्मिक व धार्मिक नगरी पिड़ावा में सोमवार को तपोभूमि प्रणेता व पर्यावरण हितेषी पूज्य आचार्य 108 श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश प्रातः 8 बजे नगर के छप्पन दरवाजा से होगा। महाराज श्री सुसनेर से पेदल विहार करते हुवे शनिवार को अमरकोट पहुंचे। रविवार को अमरकोट से विहार करते हुवे रामपुरिया पहुंचेंगे और सोमवार को पिड़ावा नगर में भव्य मंगल अगवानी होगी। आचार्य श्री की भव्य मंगल अगवानी के लिए पिड़ावा के मुख्य मार्गो को सजाया जा रहा है।  

विश्व मंगल कामना और शांति यज्ञ के साथ सिद्ध चक्र महामंडल विधान संपन्न, शोभायात्रा निकाली

वर्षा कालीन धर्म देशना के तहत मूल नायक श्री पुष्पदंत जिनालय लाल मन्दिर नयापुरा में  सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वाधान में 30 जुन से 7 जुलाई तक पूण्यारजक परेवा परिवार द्वारा श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ मंगल कामना के लिए 8 दिन तक आयोजन भक्ति भाव पूर्वक किया गया। जैन समाज प्रवक्ता मुकेश जैन चेलावत ने बताया की पूज्य आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज की शिष्या गणनी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्ण मति माताजी के मंगल आशीर्वाद से प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रम्हचारी अनिल जैन भोपाल के कूशल निर्देशन व माताजी संधस्थ बाल ब्रह्मचारी ॠतु दीदी, पिंकी दीदी के पावन सानिध्य में आयोजित अनंत सिद्ध भगवन्तो के गुणानुवाद का महा अनुष्ठान विधानो का महाराजा श्री 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान महोत्सव जिसके प्रत्येक अर्ध में संपूर्ण जिन शासन का महात्म्य का दर्शन होता है। 30 जून से  7 जुलाई तक आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महा मण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ रविवार को भक्ति भाव पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रविवार को प्रातः7 बजे भगवान का अभिषेक, शांतिधारा  नित्य नियम कि पूजन के बाद विश्व शांति महायज्ञ किया गया। उसके बाद भगवान को पालकी में विराजमान कर बेण्ड़ बाजो के साथ नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।
hadoti hulchal

शोभायात्रा में पुरुष वर्ग भक्ति करते हुए व महिलाएं केसरिया व मण्ड़ल साड़ी में सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से नयापुरा होते हुवे खंडुपुरा, पिपली चौक, शहर मौहल्ला, सेठान मौहल्ला होते हुवे नयापुरा पहुंची। जहां पर मंत्र उच्चारण के साथ भगवान पर अभिषेक किया गया अभिषेक के पश्चात सकल दिगम्बर जैन समाज व बाहर से पधारे अतिथियों का वात्सल्य भोज नयापुरा बगिची में हुआ। अन्त में सोधर्म इन्द्र महावीर जैन गुड्डा, सकल दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अनिल चेलावत  द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ