HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई

hadoti hulchal

हाड़ौती हलचल न्यूज़ डिजिटल नेटवर्क

पिड़ावा। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शेरपुर मार्ग स्थित राजकीय महाविद्यालय पिड़ावा में रानी लक्ष्मी बाई की जयंती  मनाई। छात्रसंघ अध्यक्ष नेपाल सिंह ने बताया की झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का वास्तविक नाम मनुबाई था। लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर सन 1835 ई.को काशी में हुआ। रानी लक्ष्मी बाई का विवाह झाँसी के अंतिम पेशवा राजा गंगाधर राव के साथ हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई ने एक नारी होकर पुरुषों की भांति अंग्रेजो से लड़कर उनकी हालात खराब कर दी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों को बता दिया कि स्वतंत्रता के लिए तुम अंग्रेजों के लिए एक महिला ही काफी है। वह मर कर भी अमर हो गयी और स्वतंत्रता की ज्वाला को भी अमर कर गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय सहायक प्राचार्य बजरंग विश्वकर्मा, छात्रसंघ महासचिव कन्हैया लाल गोस्वामी, सयुंक्त स. बबलू मेघवाल,नगर मंत्री कमल सिंह, पूर्व प्रान्त कार्यकारणी सदस्य विशाल गुप्ता, गोविन्द लाल, मनोज सिंह, दिलीप सिंह, राहुल आदि कार्यकरता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ