पिड़ावा। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गुलाब बावड़ी बगीची में मनाई गयी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी व शास्त्री की तस्वीर पर फूलों की माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सगीर अहमद ने दोनों महापुरुष की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान राजेंद्र कुमार जैन, पारस जैन, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल रमेश चंद मेघवाल, नगर पालिका पार्षद मासूम अहमद, असलम हुसैन, भगवान भावसार, नफीस अहमद मंसूरी, अख्तर अहमद, अलीम मंसूरी, पूर्व पार्षद संजय सिंह राणा, चंद्रशेखर शर्मा, संजय कुमार सेन, मोहम्मद ताहिर, पीरुलाल प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस सेवादल, अफरोज पठान अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष, अलीम, हाजी इमरान, दुर्गेश प्रजापति, रिंकू कहार, राजेश तिवारी, अखलाक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ