HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की सफाई की

hadoti hulchal
पिड़ावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिड़ावा में साफ सफाई की। मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय परिसर, इनडोर, आउटडोर, इमरजेंसी में झाड़ू निकालकर कचरे की सफाई की। वही दीवारों व फर्श की धुलाई कर फिनायल का छिड़काव किया। इस दौरान उन्होंने मरीजो के बेड के आसपास से कचरा एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। दीवारों पर लंबे समय से हो रहे पिक की निशान को पोछा लगाकर साफ किया गया। वही अस्प्ताल के बाहर चाय की  दुकान पर चाय पीते हुए लोगो से स्वच्छता पर चर्चा की गई

hadoti hulchal
इस दोरान भाजपा जिला महामंत्री निर्मल शर्मा, जीवनधर कालसीवाल, नपा उपाध्यक्ष राजू माली, भाजपा मंडल महामंत्री रामेश्वर पाटीदार,पार्षद प्रमोद जैन, सुधीर जैन, जीवनधर कासलीवाल, युमो मण्डल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, एससी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जीवन खटीक, आनंद पूरी, राकेश मीणा, कमल प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ