पिड़ावा। ग्राम पंचायत कोटडी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दौरान गांव के विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र छात्राओ ने स्वच्छता रथ के साथ पूरे गांव में कचरा ट्रैक्टर के साथ जन्मदिन मनाया। गांव के कई नवयुवकों ने साफ सफाई कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया और सभी ने प्रण लिया है कि हमारा एक ग्रुप आज से ही स्वच्छ भारत योद्धा ग्राम पंचायत कोटडी के नाम से बनाएंगे। जिसमें हर महीने के लास्ट रविवार को सभी एकजुट होकर स्वच्छता रथ के साथ घूम कर साफ सफाई करेंगे एवं लोगों को जागरूक करेंगे के कचरा कचरा पात्र में ही डालें कचरा गाड़ी तो हमारी ग्राम पंचायत में लगभग 6 वर्षों से सरपंच हरिराम गोचर जो सबसे पहले ग्राम में स्वच्छता की अलख जगाने वाले निरंतर प्रयासरत हैं। सभी ग्राम वासियों से आग्रह किया गया कि कचरा इधर-उधर ना फेंके ओर सुबाह सुबाह रोजाना कचरा गाड़ी स्वच्छता रथ में ही डालें।
कचरा गाड़ी में निरंतर स्वच्छता का गाना चलता रहता है। गाना सुनाई देते ही सभी आप अपने अपने घर से कचरा लेकर कचरा वाहन में ही कचरा डालें। सभी ग्रामीणो, बच्चों, नवयुवकों ने महिलाओं पुरुषों सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कचरा वाहन के साथ साफ सफाई कर बड़ी धूम-धाम से मनाया। इसके बाद सभी बच्चों को फल फ्रूट केले बाट कर अंत में सरपंच हरिराम गोचर ने सभी बच्चों एवं नव युवकों एवं उनके साथ रात दिन कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले सभी का आभार जताया।


0 टिप्पणियाँ