HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

भाजपा ग्रामीण युवा मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्र में निकाली तिरंगा यात्रा

hadoti hulchal
hadoti hulchal

पिड़ावा। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहस पर भारतीय जनता ग्रामीण युवा मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह ने बताया कि धरोनिया चौकी से धरोनिया, सरोनिया, गुराड़िया, पिडावा तक  तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया l जिसमें सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश ओर उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा के दौरान बालकिशन जमींदार, बृजराज पाटीदार, रामेश्वर गोस्वामी विधानसभा संयोजक आईटी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, रामप्रसाद दांगी, एहसान सिंह, महामंत्रि- सरदार सिंह, जगदीश पाटीदार, मंत्री सत्यनारायण भील चैन सिंह,नटवर सिंह, जसवंत सिंह, देवकीनंदन आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ