HADOTI HULCHAL NEWS

HADOTI HULCHAL NEWS

देशभक्ति की बही बयार, पिड़ावा में जोरो शोरो से निकली तिरंगा यात्रा

hadoti hulchal
hadoti hulchal
पिड़ावा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूरे जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कहीं तिरंगा रैली निकाली गई तो कहीं तिरंगे वितरित किए गए। पूरे भारत वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। लोगों में जागरूकता आए और पूरा देश तिरंगा फहराए इसके लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कमल कासलीवाल व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रमेश दांगी की अगुवाई में पिड़ावा नगर में नगर व ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पिड़ावा में तिरंगा यात्रा स्टेट बैंक चौराहे से शुरू हुई। जो तलाई चौक, नयापुरा, खंडपूरा, सेठान मोहल्ला, शेर मोहल्ला होते हुए नगर के अन्य मुख्य मार्गो से निकली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिक तिरंगा हाथ में लिए हुए बाइकों पर सवार होकर भारत माता की जय जयकार करते हुए निकल रहे थे। चारों तरफ भारत माता की जय जय कार के नारे ही सुनाई दे रहे थे। इस दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, नगर पालिका अध्यक्ष कौशल्या बाई पाटीदार, पंचायत समिति पिडावा प्रधान सीता भील आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ