नाथूलाल टेलर
रायपुर। हिन्दू जागरण मंच नगर रायपुर की बैठक प्रान्त मंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुई। बैठक में 2 जून को महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह झालावाङ जिले के रायपुर नगर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ के पहुँचने का आह्वान किया गया। बैठक में विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष रमेश पाटीदार, जिला मंत्री बलवीर सिंह झाला, दिपांशु गुर्जर थे। वही मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह राठौङ द्वारा बैठक के दौरान रायपुर नगर कार्यकारणी का गठन किया गया। रायपुर नगर अध्यक्ष के पद पर अखिलेश नाहर, उपाध्यक्ष भोला नाथ, गौरव बैरागी, महामंत्री जसवंत सिंह सिसोदिया, मंत्री रितेश विश्वकर्मा, यशपाल सिंह झाला, सह मंत्री सूरज सुथार की घोषणा की गई। बैठक में ईश्वर शर्मा, योगेश प्रजापति, मनोज मिश्रा, योगेंद्र बना, पंकज पालीवाल,रोशन, नवीन जैन, मनोज कोठरी, उज्जवल राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ